मास्कोः यूक्रेन के साथ जारी गतिरोध के बीच रूस ने हमला (Russia declares war on Ukraine) कर दिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने सैन्य कार्रवाई की औपचारिक घोषणा की है. इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है. वहीं, इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है. UN ने कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके.
राजधानी कीव में धमाके हुए शुरू
न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, रूस के युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके (Blast in Kyiv) शुरू होने की खबर है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का कहना है कि यूक्रेन ने रेड लाइन पार की है.
0 टिप्पणियाँ