Bihar: लालू यादव को अभी और करना पड़ेगा इंतजार अगले महीने हो सकती है सुनवाई ,दन्त दर्द के कारण लालू यादव की आज सुनवाई पटना हाई कोर्ट में न हो सकी
चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद की पेशी आज पटना हाईकोर्ट में नहीं हो सकी. दांत में दर्द से परेशान लालू यादव के बिगड़े सेहत को देखते हुए सुनवाई टली है. अगली सुनवाई मार्च में होगी.
चारा घोटाला के बांका कोषागार से अवैध निकासी मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित 4 आरोपियों की पेशी पटना के सीबीआई कोर्ट में आज नहीं हुई. शुक्रवार को पटना के सीबीआई कोर्ट में वीडियो कंफ्रेसिंग के माध्यम से होनी थी, लेकिन नहीं हो पाई.अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी. जिसमें सभी आरोपी वीडियो कंफ्रेंसिंग के माध्यम से ही पेश होंगे.
दरअसल राजद सुप्रीमो लालू यादव के स्वास्थ्य के मद्देनजर उन्होंने उपस्थित होने की जगह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ने का फैसला लिया गया है. लालू यादव पिछले कुछ दिनों से अपने दांत में हो रहे दर्द से भी परेशान हैं. दांत दर्द से परेशान चल रहे सजायाफ्ता लालू प्रसाद का इलाज गुरुवार से शुरू हो गया. उनके दाहिने जबड़े के निचले दांत को बचाने के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट किया गया.
0 टिप्पणियाँ