Braking News

6/recent/ticker-posts

Ad Code

FOCUS NEWS ,BRAKING NEWS ,INDIA ,BIHAR HINDI STET: बिहार शिक्षा मंत्री बोले-मेरिट या नॉट इन मेरिट’ सबका नौकरी पक्का

लालू यादव को रथ से निकालेंगे बाहर तेजप्रताप यादव ,तेज प्रताप यादव रथ यात्रा निकालेंगे

 लालू के लाल  तेजप्रताप ने कहा भाजपा को सबक सिखाएंगे , लालू यादव को रथ से निकालेंगे बाहर तेजप्रताप यादव  ,तेज प्रताप यादव रथ यात्रा निकालेंगे


लालू के लाल तेजप्रताप यादव रथ यात्रा निकल कर जनता में अलख जगायेंगे और लालू यादव को जेल से बाहर निकलने के लिए जनता से आंदोलन का अपील करेंगे,तेजप्रताप ने कहा की भाजपा द्वारा उनके पिता राजद सुप्रीमो लालू यादव को फसाया गया है इसके लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा 

तेज प्रताप यादव पत्रकारों से बात करते हुए। जागरण

Bihar Politics राजद अध्‍यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार में रथ यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे हैं। वे अपने पिता को न्‍याय दिलाने के लिए न्‍याय रथ निकालने की तैयारी में जुटे हैं।

लालू यादव को शुक्रवार को यानी आज भागलपुर के बांका उप कोषागार से अवैध निकासी के मामले में पटना की सीबीआइ अदालत के सामने पेश होना है। डोरंडा कोषागार मामले सहित चारा घोटाले के कई मामलों में पहले ही उन्‍हें सजा हो चुकी है। इस बीच तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि वे अपने पिता को जेल से बाहर लाने के लिए न्‍याय यात्रा निकालेंगे।

तेज प्रताप यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि सरकार अपनी गलत नीतियों का विरोध करने वालों को मुकदमों में फंसा रही है। उन्‍होंने सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार को छात्र, युवा, किसान और ग़रीब की जरा भी चिंता नहीं है। इस वर्ग को परेशान करने वाले काम लगातार किए जा रहे हैं। इसका विरोध करने पर ही ग़रीबों के नेता लालू यादव को चारा घोटाला में फंसा दिया गया है। तेज प्रताप ने कहा कि लालू को सजा पूरी तरह साजिश है।

तेज प्रताप ने कहा कि सरकार भले लालू यादव को जेल में कैद कर दे, लेकिन उनकी विचारधारा को कैद  करना संभव ही नहीं है। बिहार के लोगों के हृदय में लालू यादव की विचारधारा वास करती है। तेज प्रताप के सहयोगी प्रशांत यादव ने कहा कि लालू यादव को फंसाने के विरोध में जनशक्ति परिषद की न्याय यात्रा 27 फ़रवरी से शुरू होगी। छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इस न्याय यात्रा को पटना से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इस यात्रा के तहत एक रथ पूरे राज्‍य का भ्रमण करेगा और लालू यादव के खिलाफ साजिश के खिलाफ राजद के लोगो को एकजुट करने का काम करेगा।  

अभी इस यात्रा के लिए तेजस्वी यादव और पार्टी की सहमति का पता नहीं है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code